|
|
नार्मदेय ब्राह्मण समाज जबलपुर में चुनाव नहीं
jabalpur.
girishbillore@hotmail.com
09926471072
|
सीनिअर सिटिज़न की राय थी की चुनाव जैसी परम्परा की ज़गह सामंजस्य हो हुआ भी वही जबलपुर नार्मदेय ब्राह्मण समाज के त्रिवार्षिक चुनाव की बैठक अपने नियत तिथि /समय पर दिनांक १७ मई २००९ को सीनिअर रेलवे इन्सट्टियूट में संपन्न हुई ।
सभा की शुरुआत में श्रीयुत काशीनाथ अमलाथे जी ने पुरजोर वर्तमान कार्य समिति को जारी रखने की बात कही। साथ ही समाज के संगठनात्मक विकास को प्रभावी कराने का आव्हान किया तो दूसरे सीनियर सदस्य श्री मांगीलाल जी गुहा ने समाज के लिए रचनात्मकता युक्त कार्यक्रमों को हाथ में लेने का आव्हान किया , तथा संगठन को केवल परम्परागत कार्यक्रमों से ऊपर उठाने की सलाह दी।
श्रीयुत काशीनाथ जी बिल्लोरे ने अपने वक्तव्य में पदाधिकारियों को समझाइश देते हुए कहा कि :"कुछ भी हो संवाद हीनता नहीं होनी चाहिए "
प्रोफेसर उपाध्याय की राय थी कि "एक एक्शन-प्लान अवश्य तैयार हो "वहीं अन्य सभी वक्ता वर्तमान कार्य कारणी के कार्य काल से संतुष्ट नज़र आए । बैंक अधिकारी श्री बर्वे , अभियंता श्री दिनेश पराशर, सुनील काशिव,गिरीश बिल्लोरे , संतोष बिल्लोरे .श्रीमती उषा पाराशर,श्रीमती शशि पारे, सहित सभी वक्ताओं ने कार्य समिति को यथावत मनोनीत करते हुए आंशिक बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया. जो बातें समाज व् संगठन के समक्ष रखीं गयीं उनमें धर्मशाला निर्माण,रचनात्मक कार्यों को बढावा देना, कैरियर काउंसलिंग जारी रखना,समाज की दिवंगत विभूतियों का स्मरण करना,प्रतिभाओं को आगे लाना,जैसे मुद्दे महत्त्व पूर्ण रहे ।
वक्तव्यों के पूर्व निवर्तमान समिति की ओर से सचिव श्री एम के सराफ नेप्रगति-प्रतिवेदन तथा आय-व्यय का लेखा जोखा पेश किया जिसका सदन द्वारा अनुमोदन किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया के आरम्भ होने के पूर्व अध्यक्ष श्री गोविन्द गुहा ने अध्यक्ष पदभार से विदा लेने की इच्छा व्यक्त करते हुए समाज के सदस्यों से सदैव सहयोग का आव्हान किया। वहीं उपाध्यक्ष श्री राजेश अमलाथे ने कार्य समिति के शानदार कार्यक्रमों के लिए समाज के हर परिवार का आभार माना।
निर्वाचन प्रक्रिया आरम्भ करते हुए निर्वाचन अधिकारी श्री पारे ने पदों का विवरण प्रस्तुत किया। इस पर मेरे द्वारा रखे गए एकमात्र प्रस्ताव को समर्थन दिया श्री काशीनाथ जी अमलाथे । प्रस्ताव में यह कहा गया था कि "वर्त्तमान कार्यसमिति को आगामी तीन वर्ष के लिए पुन:मनोनीत किया जावे "
निवर्तमान कार्यसमिति के अध्यक्ष की राय थी कि उन्हें पद से मुक्त किया जावे ।निर्वाचन अधिकारी ने सदन को 15 मिनट की अवधि विचार विमर्श हेतु देते हुए सदन स्थगित किया।१५ मिनट बाद आंशिक फेर बदल के साथ पूर्व कार्य समिति को सर्वानुमति से मनोनीत कर लिया गया ।
http://billoresirali.blogspot.com/
|
|
|